Monday, May 20th, 2024

धर्मांतरण विरोधी कानून के विरुद्ध याचिकाओं पर सुनवाई 15 को 

 प्रयागराज                                                                                                                                          
लव जेहाद के माध्यम से धर्मानांतरण पर रोक लगाने के लिए बनाए गए कानून की वैधता को चुनौती देने वाली जनहित याचिकाओं पर 15 जनवरी को सुनवाई होगी। यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर एवं न्यायमूर्ति एसएस शमशेरी की खंडपीठ ने दिया है। 

जनहित याचिकाओं पर राज्य सरकार की तरफ से जवाबी हलफनामा दाखिल किया गया। साथ ही इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर हुई कार्यवाही की जानकारी दी गई। बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट ने भी कानून के क्रियान्वयन पर अंतरिम आदेश नहीं किया है।

याचिकाओं में धर्मांतरण विरोधी कानून को संविधान के विपरीत और गैर जरूरी बताते हुए चुनौती दी गई है। कहा गया है कि यह कानून व्यक्ति की अपनी पसंद व शर्तों पर व्यक्ति के साथ रहने व धर्म अपनाने के मूल अधिकारों के विपरीत है। साथ ही व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन करता है। इसलिए इसे रद्द किया जाए। यह भी कहा गया कि इस कानून का दुरुपयोग किया जा सकता है। 

राज्य सरकार की तरफ से कहा गया कि शादी के लिए धर्म परिवर्तन से कानून व्यवस्था की स्थिति खराब न हो, इसके लिए यह कानून लाया गया है, जो पूरी तरह से संविधान सम्मत है। साथ ही इससे किसी के मूल अधिकारों का हनन नहीं होता बल्कि  इससे नागरिक अधिकारों को संरक्षण प्रदान किया गया है। इससे छल व छद्म के सहारे धर्मानांतरण पर रोक लगाने की व्यवस्था की गई है।

Source : Agency

आपकी राय

12 + 14 =

पाठको की राय